हल्द्वानी: नशे पर पुलिस का वार, दो‌ युवकों को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन में विमल कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में मनोज कुमार, प्रभारी चौकी खेड़ा व पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.09.24 को गौलापार खेड़ा क्षेत्र में गौलापार स्टेडियम के पास  एक व्यक्ति अमर सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी नेपाली कॉलोनी बागजला गौलापार थाना काठगोदाम को कुल 138 पव्वे देशी शराब गुलाब मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना काठगोदाम में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

▪️ मनोज कुमार, प्रभारी चौकी खेड़ा।
▪️कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह।

कोतवाली लालकुआ का मामला

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 95 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ दीपक सिंह मेहता उर्फ हुगरीपाल पुत्र माधव सिंह निवासी रावत नगर प्रथम बिंदुखत्ता को प्रेम हंस आश्रम बिंदुखत्ता के पास से गिरफ्तार कर  अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

01-कांस्टेबल तरुण मेहता
02-कांस्टेबल दयाल
03-कांस्टेबल अशोक कंबोज