हल्द्वानी: बनभूलपुरा में रेलवे जमीन पर बसे परिवारों के पुनर्वास की तैयारी शुरू, इन जगहों पर लगाए जाएंगे कैंप

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे जमीन पर अतिक्रमण मामले में कुछ दिनों पहले सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था।

लगाए जाएंगे कैंप

जिसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए जिला प्रशासन ने पुनर्वास प्रक्रिया तेज कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में इसके लिए 20 से 31 मार्च तक छह स्थानों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे।‌ बताया गया कि रेलवे स्टेशन हल्द्वानी, अंजुमन इस्लामिया बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय किदवई नगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनभूलपुरा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनभूलपुरा, राजकीय इंटर कॉलेज बनभूलपुरा और मदरसा नैनीताल पब्लिक स्कूल बनभूलपुरा में पुनर्वास कैंप लगाए जाएंगे। जहां लगभग 5300 प्रभावित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने में मदद की जाएगी। जिससे 31 मार्च तक प्रक्रिया पूरी कर सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दी जा सके। इस संबंध में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय और पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।