हल्द्वानी: कुमाऊं के इस अस्पताल में शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी की सुविधा, मरीजों को मिलेगा बेहतर लाभ

कुमाऊं में अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू हो गई है। यह सुविधा हल्द्वानी के चंदन अस्पताल में मिल रही है।

मरीजों को मिलेगी यह सुविधा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अस्पताल में अब तक चार मरीजों की रोबोटिक सर्जरी भी की जा चुकी है। इस संबंध में चिकित्सा विशेषज्ञों ने बताया है कि इस विश्वस्तरीय सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम वर्सियस के माध्यम से रोबोटिक सर्जरी संभव होगी। इसमें बेहद छोटे चीरे लगते हैं, जिससे रक्तस्राव कम होता है, संक्रमण का खतरा घटता है और मरीज की रिकवरी अपेक्षाकृत तेज होती है। इसमें मरीजों को बेहतर लाभ मिलेगा। बताया कि रोबोटिक तकनीक से रीनल सिस्ट डिकार्टिकेशन (गुर्दे की सर्जरी), रोबोटिक हर्नियोप्लास्टी (हर्निया ऑपरेशन) और रोबोटिक हिस्टरेक्टामी (गर्भाशय की सर्जरी) जैसी जटिल शल्य क्रियाएं सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं। बताया कि यह क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।