हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में बीते कल शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खीम सिंह पटवाल का निधन हो गया।
हार्ट अटैक से निधन
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह हार्ट अटैक से खीम सिंह पटवाल का निधन हुआ। रानीबाग चित्रशिला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर कांग्रसियों और व्यापारियों ने शोक व्यक्त किया है।
किया शोक व्यक्त
शोक व्यक्त करने वालों में विधायक राम सिंह कैड़ा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, सौरभ रौतेला, रामपाल सिंह गंगोला, नवीन वर्मा, विपिन गुप्ता, हर्षवर्धन पांडे, पंकज जोशी, पंकज उप्रेती, नीरज कुमार, आशा आर्य, सूरज मेहरा आदि शामिल रहे।