हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संरक्षक मंडल के सदस्य बनें सरदार परमजीत सिंह

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी सरदार परमजीत सिंह सनटी को संगठन के संरक्षक मंडल का सदस्य मनोनीत किया है।
     
दी बधाई

परमजीत सिंह के मनोनयन पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल,प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल,प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष जसपाल कोहली,युवा इकाई प्रदेश प्रभारी आफताब हुसैन,महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल,जिला कार्यवाहक अध्यक्ष हर्ष जलाल ,जगजीत सिंह चड्ढा,राकेश गोयल,मनोज  खुलवे,खिम सिंह बिष्ट,भास्कर सुयाल ने बधाई दी है।

जताया आभार

परमजीत सिंह ने अपने मनोनयन पर संगठन का आभार व्यक्त करते हुए संगठन व व्यापारी हित में कार्य करने का संकल्प लिया।