हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई।
स्कूटी को मारी टक्कर-
जानकारी के अनुसार जोशी गार्डन के पास मुखानी निवासी 18 वर्षीय मोहित बिष्ट पुत्र किशन सिंह बिष्ट अपने दोस्त विनय शाही के साथ स्कूटी से जा रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रही जीप ने स्कूटी सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में मोहित बिष्ट की मौत हो गई। वही दूसरा युवक घायल हो गया। जिसे अस्पताल भर्ती किया गया है। वही जीप चालक जो मौके से फरार हो गया, उसकी तलाश की जा रही है।