हल्द्वानी: स्वराज आश्रम परिसर में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री स्व. इंदिरा हृदयेश और स्व. एनडी तिवारी की लगेगी प्रतिमा, जानें

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। बीते कल बुधवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और यूपी-उत्तराखंड के पूर्व सीएम स्व. नारायण दत्त तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि थी। इस मौके पर स्वराज आश्रम में कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

की यह मांग

इस मौके पर स्व. एनडी तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मांग पर विधायक सुमित हृदयेश ने स्वराज आश्रम परिसर में अपनी माता वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री स्व. इंदिरा हृदयेश और स्व. एनडी तिवारी की प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया।