हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। पनचक्की रोड, हल्द्वानी में हुई सड़क दुर्घटना का गंभीर संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजुनाथ टी०सी० ने तत्काल कड़ी कार्यवाही की है।
की यह कार्यवाही
इस प्रकरण की समीक्षा में प्रथम दृष्टया यातायात व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर निरीक्षक यातायात हल्द्वानी महेश चन्द्र को ट्रैफिक प्लान के अनुरूप व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा भारी वाहनों की नो-एंट्री व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू कराने में विफल रहने के कारण तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।
दिए यह निर्देश
एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यातायात व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले के विभिन्न पहलुओं की गहन जांच हेतु एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक एवं विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु सख्त कदम लगातार जारी रहेंगे।