हल्द्वानी: राज्य आंदोलनकारीयों ने बापू,शास्त्री,और मुज्जफरनगर रामपुर तिराहे के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को दी‌ श्रद्धांजलि, किया याद

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में आज प्रमुख राज्य आंदोलनकारीयों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती में उनको याद किया।

शहीदों को दी पुष्पांजलि

साथ ही मुज्जफरनगर रामपुर तिराहे के राज्य आंदोलनकारी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के अलावा मुज्जफरनगर रामपुर तिराहे के राज्य आंदोलनकारी शहीदों के चित्रों में पुष्पांजलि दी।

रहे शामिल

इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने महापुरुषों की जीवनी में प्रकाश डाला। साथ ही राज्य आंदोलनकारी शहीदों की कुर्बानी को याद किया। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुंवर,राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक,मंडी परिषद अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कपूर डब्बू,जग मोहन चीलवाल,केदार पलड़िया,डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट,पंकज सुयाल,  नरेश चंद्र  भट्ट,कैलाश तिवारी,बृज मोहन सिजवाली,आफताब हुसैन,दीपक रौतेला,माधो देवपा, अविनास गोयल,रवि गुप्ता,विनय सिंह चौहान,योगेश कांडपाल,अयोध्या प्रसाद केसरवानी,नरेश कांडपाल, जेड ए वारसी,आफताब आलम,आदि राज्य आंदोलनकारी शामिल रहें।