हल्द्वानी: सुमित ने युवाओं से की कांग्रेस को मजबूत करने की अपील, जिले को नशा मुक्त कराने को दी प्राथमिकता

हल्द्वानी:  कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने बुधवार को युवाओं के साथ संवाद कर बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस के हाथ को मजबूत करने की बात कही। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संजय रावत, रविंद्र रावत, नीरज मेहरा और निर्वतमान छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल धामी के संयुक्त नेतृत्व में श्यामा गार्डन में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हल्द्वानी को नशे से निजात दिलाना उनका पहला मुख्य कार्य होगा

युवाओ को संबोधित करते समय सुमित हृदयेश ने कहा कि हल्द्वानी को नशे से निजात दिलाना उनका पहला मुख्य कार्य होगा। इसके साथ-साथ युवाओं के लिए सस्ती और अच्छी शिक्षा, उचित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, ठप पड़े विकास कार्यो को फिर से शुरू कराना भी प्राथमिकताओं मे रहे  ।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत प्रिंस, राजू रावत, देवेंद्र मेर, सुदर्शन परमार, कमल बिष्ट, तुषार बिष्ट, आशुतोष भट्ट, कार्तिक तिवारी, लवकेश पंत आदि भी मौजूद रहे।