हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन
मिली जानकारी के अनुसार खेल विभाग की ओर से राज्य स्तरीय बालक एवं बालिका तैराकी प्रतियोगिता आयोजित हुई। गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में बने तरणताल में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें शुक्रवार की सुबह हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नैनीताल का दबदबा रहा।
खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिता के अंडर-11 बालक वर्ग में नैनीताल के विहान सिरौला पहले स्थान पर रहे।
भव्यम सिंह दूसरे पर रहें।
विवान पांडे तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-15 बालक वर्ग के 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में नैनीताल के शिवम धपोला पहले स्थान पर रहे।
कनिष्क जोशी दूसरे पर रहें।
आयुष्मान जोशी तीसरे स्थान पर रहे।
ओपन बालक वर्ग के 50 मीटर बटर फ्लाई में नैनीताल के प्रभात सिंह धपोला ने पहला स्थान प्राप्त किया।
हरिद्वार के पार्थ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
नैनीताल के दीपक शाही ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-15 बालिका वर्ग की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में नैनीताल की श्रद्धा जोशी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
भार्गवी रावत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
देहरादून की अनिष्का ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-15 बालक वर्ग के 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में नैनीताल के शिवम धपोला ने पहला स्थान प्राप्त किया।
कनिष्क जोशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
चम्पावत के विहान पुनेठा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।