हल्द्वानी: शिक्षक महेंद्र सिंह फर्सवान का लगातार 8वीं बार सिविल सर्विसेज फुटबॉल में हुआ चयन

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में शिक्षक महेंद्र सिंह फर्सवान का लगातार 8वीं बार सिविल सर्विसेज फुटबॉल में चयन होने से लोगों ने खुशी जताई है।

करेंगे प्रतिनिधित्व

मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी महेंद्र वर्तमान में राप्रावि मंगोली में अध्यापक हैं। इससे पहले चेन्नई, केरल, बेंगलुरु, हैदराबाद, भुवनेश्वर, भोपाल में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जिसके बाद अब वह 15 दिसंबर से दिल्ली में प्रस्तावित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।