हल्द्वानी: फ्री फायर‌ गेम खेलते हुए पार्क‌ से लापता हुआ किशोर, अब तक नहीं लगा सुराग

आज‌ समय बदल‌ रहा है। हर‌ चीज‌ डिजिटल हो रही है। ऐसे में मोबाइल का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ रहा है। जिसके संपर्क में छोटे बच्चे भी आने लगे हैं। मोबाइल के साथ साथ आनलाइन गेम से बच्चों के जीवन पर‌ भी काफी असर पड़ रहा है।

पार्क से लापता हुआ किशोर-

एक ऐसा ही मामला हल्द्वानी से सामने आया है। जानकारी के अनुसार बीते 24 अप्रैल को 15 वर्षीय सजल कुमार अपने मां के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकला था। जहां से वो अचानक लापता हो गया था परिजन उसकी तलाश के लिए धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि सजल अपने साथ मोबाइल भी साथ ले गया है। उसका मोबाइल बंद होने के कारण लोकेशन नहीं मिल पा रही है। बीते 10 दिन से हल्द्वानी का सजल कुमार लापता है। बताया जा रहा है कि सजल ग्रेना फ्री फायर गेम का एडिक्टेड था। इस संबंध में परिजनों ने बेटे की सकुशल बरामदगी को लेकर एसएसपी पंकज भट्ट से मुलाकात की। साथ ही उनके बेटे को खोजने की गुहार भी लगाई है।