हल्द्वानी: शतरंज में तेजस का कमाल, जम्मू में आयोजित इंटरनेशनल रेटिंग टूर्नामेंट में बने अंडर-11 चैंपियन

हल्द्वानी: उत्तराखंड के उभरते शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी को बधाई दीजिए। तेजस ने जम्मू में आयोजित ‘इंटरनेशनल रेटिंग चेस फिएस्टा’ में शानदार प्रदर्शन के साथ अंडर-11 कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया है।

जम्मू में आयोजित हुई प्रतियोगिता

​मिली जानकारी के अनुसार जम्मू के आईडीपीएस स्कूल में 26 से 31 मार्च तक यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट आयोजित हुआ। जिसमें दिल्ली, पंजाब, तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों के दिग्गज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इन मुकाबलों के बीच, हल्द्वानी के सुभाष नगर निवासी तेजस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 5.5 पॉइंट्स जुटाए और ‘बेस्ट अंडर-11’ का खिताब अपने नाम किया। तेजस इससे पहले मलेशिया में हुई कॉमनवेल्थ शतरंज चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।