शहर में बाइक से झपटमारी करने वालों के साथ ही अब ऑटो चालक भी मोबाइल छिनने लग गए हैं। ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी से आया है ।
जाने पूरा मामला
पुलिस के अनुसार रामपुर रोड महिद्रा शोरूम के पास निवासी अमित रावत बीते 6 अप्रैल को कुसूमखेड़ा से अपने घर को जा रहा था। मंडी चौकी क्षेत्र के फायर स्टेशन के पास वह सड़क में खड़ा होकर फोन में बात करने लग गया। इसी बीच एक ऑटो चालक उसके हाथ से फोन छिनकर भाग गया।
मुकदमा दर्ज
बीते शनिवार को पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं मामले में कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।