हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने विशेष कर गर्मी के सीजन में जाम की समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है।
कहीं यह बात
उन्होंने कहा गुलाब घाटी ,कैंची धाम अन्य संवेदन शील जगहों को चिन्हित कर बायपास बनाए जाय। वीआईपी लोगों को इस गर्मी के सीजन में अगर बहुत जरूरी हो तो रात के समय आना जाना चाहिए। कुंवर ने कहा कि जाम से आम जनता के अलावा होटल कारोबारी, दुकानदार,पर्यटक, सब प्रभावित हो रहे हैं।
शहर के बजाय बनाए बायपास
उन्होंने कहा जाम से निजात के लिए वैकल्पिक और स्थाई योजना बनानी होगी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने एक बैठक कर कहा शहर के बजाय बायपास बनाए जाएं।
रहे मौजूद
इस मौके पर प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल,राजकुमार केसरवानी, आफताब हुसैन, जगजीत सिंह चड्ढा, अजय कृष्ण गोयल,नेत्र बल्लभ जोशी, बृज मोहन सिजवाली, हर्ष जलाल, मनोज खुल्बे,भास्कर सुयाल,राकेश अग्रवाल,आदि शामिल रहें।