हल्द्वानी: कूड़े में तीन माह के भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप

हल्द्वानी रामपुर रोड मेडिकल कॉलेज के सामने मंगलवार सुबह नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को कूड़े के ढ़ेर में हड़कंप मच गया। बात इस तरह हवा में फैली की यहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

भ्रूण तीन से चार माह का हो सकता है

डॉक्टरों की माने तो भ्रूण तीन से चार माह का हो सकता है। फिलहाल प्रथम दृष्टया जांच में यह किसी गर्भ में मृत होने का बाद यहां फैंका जाना माना जा रहा है। मेडिकल चौकी प्रभारी अनिल आर्य ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असल कारणों का पता चल पाएगा।