हल्द्वानी: पर्यटक दंपती की शातिर ठगी, फर्जी टांजेक्शन दिखाकर 2.35 लाख के हीरे और सोने के जेवर लेकर फरार

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में अनोखा ठगी का मामला सामने आया है। यहां नैनीताल रोड स्थित एक ज्वेलरी शॉप में लाखों की ठगी का मामला सामने आया है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में शोरूम मालिक ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि बुधवार की शाम करीब तीन बजे एक दंपती नैनीताल रोड स्थित कृष्णा ज्वैलर्स के शोरूम पहुंचा। पुलिस के मुताबिक बुधवार की शाम करीब तीन बजे एक दंपती नैनीताल रोड स्थित कृष्णा ज्वैलर्स के शोरूम पहुंचा। जिसके बाद दोनों ने अपनी शादी की सालगिरह की बात की। शोरूम स्टाफ ने शादी की सालगिरह के मौके पर दंपती का केक भी कटवाया। दोनों ने हीरे और सोने के दो जेवर पसंद किए जिनकी कीमत 2.35 लाख रुपये थी। इसके बाद जब भुगतान करने पर महिला के साथ आए व्यक्ति ने शोरूम का आधिकारिक अकाउंट न दिखने की बात कही। इसके बाद मैनेजर का अकाउंट नंबर मांगा। कुछ देर बाद शोरूम मैनेजर के खाते में रुपये भेजने का मैसेज और स्क्रीन शॉट दिखाया। मैसेज देखकर मैनेजर ने भी जेवर दे दिए और दंपती वहां से चला गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

वहीं दूसरे दिन गुरूवार को जब शोरूम मैनेजर के खाते में रुपये नहीं पहुंचे तो पुलिस से शिकायत की गई। मामले की जांच भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी देवेंद्र राणा को सौंपी गई है। नैनीताल रोड स्थित कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी प्रतिष्ठान से 2,35,000 की धोखाधड़ी के मामले में ग्रीन सिटी सर्राफा एंड स्वर्णकार एसोसिएशन हल्द्वानी के अध्यक्ष घनश्याम रस्तोगी ने अपनी यूनियन के अलावा सभी ज्वेलर्स को सचेत किया है।