हल्द्वानी: दो दिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल, आशा हेल्थ वर्कर्स भी होंगी शामिल, जाने


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां हल्द्वानी में आज एक्टू से संबद्ध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की एक बैठक आयोजित हुई। यह बैठक महिला चिकित्सालय के सम्मुख हुई।

बैठक में कही यह बात-

यह बैठक इस महीने के अंत में होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल की तैयारी के संबंध में हुई। जिसमें देश के पूरे मजदूर वर्ग ने अपनी लड़ाई को निरंतर जारी रखते हुए 28-29 मार्च को संयुक्त रूप से राष्ट्रीय हड़ताल की घोषणा की है। जिसमें यह भी कहा गया कि कोविड के खिलाफ फ्रंटलाइन वर्कर्स खासकर लाखों आशा कर्मियों ने सेवा की मिसाल पेश की, लेकिन वे केंद्र और राज्य सरकारों की उपेक्षा के चलते अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। मोदी सरकार को तत्काल आशा वर्कर्स समेत सभी स्कीम वर्कर्स को वैधानिक न्यूनतम वेतन, कर्मचारी का दर्जा और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी करनी चाहिए।