हल्द्वानी: जेल प्रशासन की पहल, महिला कैदियों को मिलेगी उच्च शिक्षा की डिग्री

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। जेल प्रशासन अब महिला कैदी जो उच्च शिक्षा दिलाएगा। इसके लिए जेल प्रशासन तैयारी कर रहा है। जल्द उन्हें पढ़ाई का मौका मिलेगा।

महिला कैदियों को मिलेगी उच्च शिक्षा

मिली जानकारी के अनुसार महिला आयोग की उपाध्यक्ष शायरा बानो ने उपकारगार हल्द्वानी के निरीक्षण के दौरान यह बात बताई। जिस पर उन्होंने कहा कि महिला कैदियों को शिक्षा दी जा रही है। कंप्यूटर, सिलाई आदि की व्यवस्था भी की जा रही है। कहा कि जेल प्रशासन जल्द ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सोच रही महिला कैदियों को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पढ़ाने पर विचार कर रहा है। कहा कि जल्द ही ये व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।