हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में क्षजुजित्सु एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से उत्तराखंड स्टेट जुजित्सु चैंपियनशिप-2023 आयोजित कराया जा रहा है।
25 दिसंबर को समापन कार्यक्रम
बताया कि आज रविवार को मिनी स्टेडियम में प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन होगा। इसके बाद मुख्य प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। 25 दिसंबर को समापन कार्यक्रम होगा। जिसमें मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित करेंगी। वहीं बीते कल शनिवार की शाम शुरुआती मुकाबले कराए गए। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 जिलों के 500 से अधिक खिलाड़ी एवं 40 ऑफिशियल हिस्सा ले रहे हैं।