हल्द्वानी: शातिर चोरों की वारदात, फोन चुराकर GPay से उड़ाए 42 हजार रुपए, पुलिस के हत्थे चढ़े दो युवक

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में दिनांक 13.03.2026 को वादी हरेन्द्र सिंह पुत्र नकौल सिंह निवासी टीमर बड़ौन, खनस्यू जनपद नैनीताल द्वारा पुलिस में तहरीर दी गई। दी गयी तहरीर में बताया गया कि दिनांक 09.03.2026 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी का मोबाइल फोन लूट लिया गया तथा वादी के मोबाइल से गूगल पे के माध्यम से ₹42,000/- रुपये निकाल लिए गए।

पुलिस की कार्यवाही

जिसके बाद प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मु0 FIR नं0 87/26 धारा 309(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 कुआशा शर्मा के सुपुर्द की गई। उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी डॉ0 मंजूनाथ टी.सी. द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन कर घटना में संलिप्त अभियुक्तों अरुण सोलंकी पुत्र आदेश सोलंकी निवासी एयरफोर्स गेट, नैनीताल रोड, थाना इज्जतनगर, जनपद बरेली (उ0प्र0)उम्र – 19 वर्ष व सचिन सोलंकी पुत्र राजेन्द्र सोलंकी निवासी मुख्य बाजार, सर्प गांव को जाने वाले मार्ग, थाना सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा उम्र – 20 वर्ष की पहचान की। इसी आधार पर दिनांक 14.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को लूटे गए मोबाइल फोन व ₹26,000/- रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया।‌ बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई। जिसमें 01 अदद मोबाइल फोन (विवो कंपनी) व ₹26,000/- रुपये नगद बरामद किए।

पुलिस टीम रहीं शामिल

व0उ0नि0 भूपेन्द्र मेहता
उ0नि0 कुआशा शर्मा
हे0कानि0 इसरार नवी
का0 दिनेश नगरकोटी