हल्द्वानी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में भड़की हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए है। जिस पर शहरभर में कर्फ्यू लागू किया गया है।
आदेश जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीएम वंदना ने कहा कि शहर में 1100 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। उपद्रवग्रस्त इलाके में कर्फ्यू अगले आदेश तक जारी रहेगा। अब हल्द्वानी बनभूलपूरा 7 जोन में तब्दील हो गया है। 7 मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी हो गया है। कानून व शान्ति व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने के लिए मजिस्ट्रेट / आधिकारियों को अग्रिम आदेशों तक तत्काल प्रभाव से तैनाती दी गई है।