हल्द्वानी: आरंभ’ स्कूल में मनाया गया विश्व ऑटिज्म दिवस, बच्चों ने खेल-कूद से बिखेरी मुस्कान

हल्द्वानी: विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के अवसर पर ‘आरंभ’ स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष यह दिवस ‘ऑटिज्म एंड ह्यूमैनिटी: एवरी लाइफ हैज वैल्यू’ (ऑटिज्म और मानवता: हर जीवन का मूल्य है) की थीम पर मनाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन

इस कार्यक्रम के दौरान विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के चेहरे पर खेल-कूद और गतिविधियों के जरिए जबरदस्त खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र रितेश द्वारा प्रस्तुत की गई एक भावपूर्ण प्रार्थना से हुआ, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

दी यह जानकारी

​विद्यालय की प्रधानाचार्य पूजा भट्ट ने ऑटिज्म के बढ़ते मामलों और बदलती स्थिति पर महत्वपूर्ण डेटा साझा किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विश्व स्तर पर ऑटिज्म का प्रतिशत 127 में से 1 है, जो कि पहले 97 में से 1 हुआ करता था। आंकड़ों में इस सुधार का मुख्य कारण जागरूकता और अर्ली इंटरवेंशन (समय पर पहचान और उपचार) है।‌ अब अभिभावक अपने बच्चों के प्रति अधिक सजग हैं और इस विषय पर खुलकर बात करने लगे हैं।
पूरे अप्रैल माह मिलेगी फ्री कंसल्टेशन सेवा

​समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए प्रधानाचार्य ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि ‘आरंभ’ स्कूल में पूरे अप्रैल माह के दौरान ‘निःशुल्क परामर्श सेवा’ दी जा रही है। इस दौरान विभिन्न विशेषज्ञ थेरेपिस्ट द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का असेसमेंट (आकलन) किया जाएगा। यदि किसी भी अभिभावक को अपने बच्चे के विकास या व्यवहार से संबंधित कोई जानकारी या शंका हो, तो वे विद्यालय में संपर्क कर निःशुल्क सेवा का लाभ उठा सकते हैं। कार्यक्रम में स्कूल के समस्त स्टाफ ने भी अपने विचार रखे