हल्द्वानी: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बने योगेश जोशी, कांग्रेस नेताओं ने जताई खुशी

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के चीनपुर कुसुमखेड़ा निवासी योगेश जोशी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

मिली यह जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने योगेश जोशी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया है। योगेश जोशी के प्रदेश सचिव बनने पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल सहित कांग्रेस नेताओं ने खुशी जताई है और बधाई दी है।