हल्द्वानी: अल्मोड़ा निवासी युवक की पिकअप की चपेट में आने से मौत, चार बहनों का इकलौता भाई था युवक

अल्मोड़ा निवासी युवक की पिकप की चपेट में आने से मौत हो गई । पिकप चालक  युवक को एसटीएच
   पहुंचाकर फरार हो गया । घटना के बाद से मृतक युवक की पत्नी बेसुध है ।

सोमवार की रात पंकज मोबाइल की दुकान बंद करके घर को वापस लौट रहे थे तब हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी और हाल निवासी फुलचौड़ 29 वर्षीय पंकज पांडेय पुत्र गंगा दत्त पांडेय की देवलचौड़ में मोबाइल की दुकान है। सोमवार की रात पंकज मोबाइल की दुकान बंद करके घर को वापस लौट रहे थे । तभी रास्ते में एक पिकप ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार
टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जोरदार थी की पंकज घायल हो गया ।  इसके बाद पिकप चालक युवक को
एसटीएच पहुंचाकर फरार हो गया । जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीँ घटना के बाद से मृतक की पत्नी बेसुध है । युवक चार बहनों का इकलौता भाई था । युवक के  अन्य परिजन दन्या में ही रहते हैं । पिकप चालक की तलाश जारी है ।