Health tips: डायबिटीज में आम नहीं करता नुकसान, रखें इन बातों का खास ध्यान

आज स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में हम आपको बताएंगे। आज हम आम की जानकारी बता रहे हैं। गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। इसके साथ ही अब आम का सीजन भी आ जाएगा। कहते हैं कि डायबिटीज़ (Diabetes) में आम खाना लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। तो क्या डायबिटीज़ के मरीज़ों को आम से बिल्कुल परहेज करना चाहिए? जी नहीं, डायबिटीज़ यानि मधुमेह वाले लोग भी आम की चुस्कियां ले सकते हैं। इसके लिए आपको इन बातों का खास ध्यान रखना होगा।

आइए जानें

फल खाएं, आम का जूस ना पीएं

आम का सेवन करना हो तो आम की फांकें खाएं। आम का जूस, मैंगो मिल्कशेक या आमरस पीने की बजाय आप आम को काटकर खाएं। इससे, आम में मौजूद फाइबर का फायदा आपको मिल सकेगा। दरअसल, फाइबर नसों में ग्लूकोज़ को धीरे-धीरे रिलीज़ करता है। इससे, ब्लड शुगर लेवल तेज़ी से नहीं बढ़ता है।

बहुत पके हुए आम ना खाएं

डायबिटिक्स को ऐसे आम खाने से बचना चाहिए जो, बहुत अधिक पके हों। दरअसल, बहुत ज़्यादा पके हुए आम में शक्कर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसीलिए, इस तरह के आम के पल्प या जूस में पानी मिलाकर आम रस या पन्ना बनाएं। फिर, इसमें थोड़ा-सा जीरा पाउडर मिलाएं। जैसा कि, जीरा डायबिटीज़ कंट्रोल करने के लिए मदद करता है। इससे, आप आम का स्वाद भी ले सकेंगे और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहेगा।

मात्रा का रखे ध्यान

डायबिटीज़ में पोर्शन या मात्रा का ख्याल रखना ही ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने का नियम है। इसीलिए, एक बार में पूरा आम चट करने का लालच ना करें। आम का एक टुकड़ा ही खाएं।

ब्लड शुगर लेवल रखें कंट्रोल में

आपको आम का सेवन तभी करना चाहिए। जब, आपका ब्लड शुगर लेवल कम हो। ब्लड शुगर हाई होने पर आम खाने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: हमारे द्वारा बताई गई यह स्वास्थ्य संबंधी सुझाव एक जानकारी के तौर पर है। अधिक जानकारी के लिए चिकित्सक की सलाह लें। खबरी बाॅक्स इसकी पुष्टि नही करता।