Health tips: नीम के तेल के जानें अद्भुत फायदें, मिलते हैं यह लाभ

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। नीम औषधीय गुणों का भंडार है।

इसकी खासियत यह है कि इसके पत्ते, तना व फल, सभी बहुत काम के है, यानी नीम का हर हिस्सा किसी न किसी बीमारी के इलाज में काम आता है। आयुर्वेद में इसका बहुत महत्व है। नीम त्वचा के रोगों को दूर करने में रामबाण काम करता है। यही नहीं, नीम का तेल भी उतना ही उपयोगी है। यह कई जड़ी बूटियों के रूप में भी काम में आता है। नीम में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जिसके कारण इसके तेल का इस्तेमाल कई तरह की दवाइयों और कॉस्टेमिट उत्पादों में किया जाता है। आज हम आपको नीम के तेल के गुण के बारे में बताने जा रहे हैं।

आइए जानें-

  1. नीम के तेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसके तेल में अमीनो एसिड, विटमिन-ई और फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए अद्भुत रूप से काम करते हैं।
  1. नीम के तेल में विटामिन ई होता है, जो स्किन को हाइपर पिगमेंटेशन से बचा कर रखता है। यही वजह है कि ब्यूटी प्रोडक्ट्स में मास्क, क्लींजर, स्क्रब में नीम का खूब प्रयोग होता है। इसके लिए, चने के आटे में, नींबू डाल कर और फिर उसमें नीम के पत्ते पीस कर मिला लें और चेहरे पर लगाएं काफी फायदा होगा।
  2. एक्ज़िमा और सोरायसिस जैसे त्वचा के रोगों में यह बहुत फायदेमंद है। इसके लिए आधा चम्मच जैतून के तेल में 8 से 10 बूंदें नीम के तेल की मिला लें और प्रभावित जगह पर लगाएं। आराम मिलेगा।
  3. नीम में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिससे एजिंग की समस्या से भी निदान मिल जाता है, इससे स्किन जवान लगती है। नियमित रूप से चेहरे पर नीम का तेल या लेप लगाने से स्किन पर उम्र का असर पता नहीं चलता है।
  4. नीम के तेल को स्किन पर लगाने से ड्राई स्किन की समस्या से निदान मिलता है। इसके लिए आधा चम्मच नारियल या बादाम के तेल में नीम के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं और चेहरे पर लगाएं, कुछ दिनों में फर्क नज़र आएगा।
  5. यदि मुंहासे की समस्या है तो आपको नीम के तेल मुंहासों पर लगाना चाहिए। नीम के तेल में बैक्टीरिया को मारने के गुण होते हैं। इसके लिए एक चम्मच जैतून तेल के साथ एक चम्मच नीम का तेल मिलाएं और त्वचा पर लगाएं।
  6. नीम के तेल से इंफेक्शन दूर होता है. यह आपकी त्वचा पर होने वाले फंगल इंफेक्शन को खत्म करता है। यदि त्वचा पर लाल चकत्ते, जलन आदि की समस्या हो तो नीम का तेल का इस्तेमाल करना चाहिए, तुरंत फायदा होता है।
  7. अपने एंटी बैक्टीरियल और एंटी माइक्रोबियल गुण के कारण नीम का तेल स्किन टोनर का भी काम करता है। इसके लिए एक कॉटन पैड पर थोड़ा नीमका तेल लें और त्वचा को साफ करें। बाद में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
  8. नीम का तेल त्वचा के अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करता है, इसलिए यह तैलीय त्वचा के लिए बहुत लाभकारी है।
  9. नीम के तेल के कोई साइड इफेक्ट नहीं होता, इसलिए यह हर तरह की त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।
  1. यदि आपके चेहरे पर झाइयां हो, तो नीम का तेल लगाएं। यह त्वचा का रंग भी साफ़ करता है और इसे सुंदर बनाने में बेहद कारगर है। इसके रोज़ाना इस्तेमाल से स्किन में तरोताज़गी आ जाती है।
  2. त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए नियमित रूप से नीम का तेल लगाएं। यह स्किन में कोलेजन को बढ़ाता है, इससे स्किन मुलायम होती है और स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है।
  3. नीम के फल का तेल अगर नियमित रूप से बालों में लगाया जाए तो इससे जड़ मजबूत होते हैं और नए बाल उगने शुरू हो जाते हैं।
  4. नीम के बीज का तेल अगर बालों में लगातार कुछ दिनों तक लगाकर मालिश की जाए, तो इससे सफ़ेद बाल काले होने लगते हैं।