आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। सेब खाने के फायदे बहुत हैं। आपने शायद ये भी सुना हो कि दिन में एक सेब खाने से आप डॉक्टर से दूर रह सकते हैं। दरअसल सेब अन्य फलों के मुकाबले सबसे ज्यादा लाभदायक और हेल्दी फल माना गया है। सेब में विटामिन्स और नुट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो शरीर में मौजूद हर तरह की बीमारी को दूर करने में फायदेमंद होते हैं। जब आप सुबह सेब खाते हैं तो इसका असर दोगुना हो जाता है। कहते हैं कि रात में सेब खाना खराब होता है क्योंकि यह पेट में एसिड बनाता है। लेकिन यह उतना बुरा नहीं है जितना सोचा था क्योंकि सेब डाइजेशन में भी सहायक होता है। सेब बहुत हेल्दी अल्कलाइन खाद्य पदार्थ हैं। सेब में फाइबर और विटामिन सी, ए और के तो होता ही है साथ ही इनमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। सेब में कोई फैट या कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता है।
⏩⏩आइए जानें खाली पेट सेब खाने के फायदें
🍎🍎वजन कम करने में मददगार
अगर आप अपना वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट सेब का सेवन कर सकते हैं। रोज सुबह एक सेब खाने से आप अपना वजन घटाने में कामयाब हो सकते हैं। सेब में फाइबर की अधिक मात्रा होती है, इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। आप ओवरइटिंग से बचते हैं, इससे आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है।
🍎🍎पोषक तत्वों का अवशोषण
सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिंस होते हैं। जब खाली पेट सेब खाया जाता है, तो शरीर सेब में मौजूद इन सभी पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी पूरी होता है। मध्यम आकार के सेब में पोटैशियम और विटामिन सी भी होता है।
🍎🍎दिल के लिए फायदेमंद सेब
खाली पेट सेब खाने से हृदय स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। सेब में मौजूद फाइबर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसके अलावा सेब में विटामिन सी और पोटैशियम भी होता है, ये तत्व हृदय रोग के जोखिम को काफी हद तक कम करते हैं।
🍎🍎कब्ज की समस्या दूर करता है सेब
सेब में काफी अधिक मात्रा में फाइबर होता है, ऐसे में रोज सुबह एक सेब खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। अगर आपको कब्ज बनती है तो सेब को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
🍎🍎सूजन कम करे सेब
सेब को हमेशा छिलके सहित ही खाना चाहिए। खाली पेट छिलका सहित सेब खाने से शरीर में सूजन में भी आराम मिलता है। सेब के छिलके में फ्लेवोनोइड क्वेरसेटिन होता है, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है।
🍎🍎इम्यूनिटी बढ़ाए सेब
तरह-तरह के रोगों से लड़ने के लिए शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी होता है। रोज सुबह खाली पेट एक सेब खाकर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बना सकते हैं। सेब में विटामिन सी, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं।