आज हम आपको सही समय पर पौष्टिक भोजन करने से शरीर में होने वाले स्वास्थ्य संबंधित फायदों के बारे में जानकारी देंगे। खाना हमारे जीवन का आधार है। ये एक बड़ी सच्चाई है की भारत देश में 60% से ज्यादा लोगों को तो पता भी नहीं होगा की खाना किस तरह खाना चाहिए। हमें भली भांति ज्ञात होना ही चाहिए की भोजन करने का उचित समय कौनसा होता है। क्योंकि ये कोई सिर्फ कभी-कभी वाली बात नहीं है, खाना तो हमें रोज ही खाना होता है। इसलिए इसे तरीके से एक निश्चित समय में खाना जरूरी है। आयुर्वेद के अनुसार हमें हमेशा संतुलित आहार लेना चाहिए और शरीर की प्रकृति के हिसाब से भोजन करना चाहिए। आयुर्वेद में खाने में छह तरीके के स्वाद बताए गए हैं मीठा, नमकीन, खट्टा, कड़वा, तीखा और कसैला।
जानें खाना खाने का सही तरीका
✅✅नाश्ता (Breakfast) कब करें – क्या आप जानते हैं की Breakfast यानी नाश्ता हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी भोजन होता है। जो लोग Breakfast को Avoid करते हैं उनमें कई तरह की शारीरिक विकृतियाँ और कमजोरी आना शुरू हो जाती है। इसलिए नाश्ता हर रोज करें और हमेशा हेल्थी Breakfast लें। आयुर्वेद और Health Experts के अनुसार सुबह उठने के बाद 1 घंटे के अन्दर अन्दर आपको Breakfast कर लेना चाहिए। जी हाँ पूरी रात सोने का बाद हमें जल्दी से जल्दी कुछ खाने की जरुरत होती है ताकि शरीर उससे Energy बना सके और Organs अपना काम सही से कर सकें। काफी सारे लोग सुबह जल्दी उठने के बावजूद कई घंटे बिना नाश्ता किये निकाल देते हैं जो की बहुत ही गलत बात है। सुबह उठने के बाद हमें शौच वगैरह से निवृत होकर, नहा धोकर सबसे पहले Breakfast लेना चाहिए। यही अपने दिन का पहला खाना खाने का सही समय होता है।
✅✅लंच (Lunch) कब करना चाहिए – अपने Breakfast के ठीक 5 घंटे बाद आपको अपने दोपहर का भोजन ले लेना चाहिए। जैसे अगर आपने अपना Breakfast सुबह 8:30 पर लिया है तो आप अपना लंच 1:30 पर लें। अगर आप लगातार इन सिद्धांतों पर चलेंगे तो हमेशा स्वस्थ रहेंगे।
✅✅ रात का खाना कब खाना चाहिए – डिनर को लेकर ज्यादातर लोग बहुत ही ज्यादा लापरवाही करते हैं। वो रात को लेट तक अपना भोजन नहीं लेते, और फिर Dinner करते ही सो जाते हैं। इस चीज़ का हमारे स्वास्थ्य को खराब करने में बहुत ही बड़ा हाथ है। रात का खाना समय से खाना बहुत ही जरुरी है। लंच के 7 घंटे बाद आपको अपना डिनर ले लेना चाहिए। मतलब अगर आपने 1:30 पर लंच लिया है तो 8:30 पर अपना रात का भोजन अवश्य ले लें। क्योंकि इसके बाद यदि आ रात को 10 बजे तक सो भी जाते हैं, तो भी आपके शरीर को Dinner को पचाने के लिए डेढ़ घंटा मिल जाता है। जो लोग रात को 11 -12 बजे खाना खाते हैं और खाते ही सो जाते हैं, उन्हें अपनी इस आदत को जल्दी से जल्दी बदल लेना चाहिए।