Site icon Khabribox

Health tips: शरीर के लिए फायदेमंद होता है बेल का जूस, इन बीमारियों से मिलता है छुटकारा

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। गर्मियों का मौसम आते ही तमाम तरह की बीमारियों जैसे कि दस्त, लू लगना, पेचिश आदि का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे मौसम में बेल का सेवन इन सभी समस्याओं से आराम दिलाने में बहुत कारगर है। बेल मुख्य रुप से भारत में पाया जाने वाला एक पौधा है। आमतौर पर लोग जूस या शरबत के रुप में बेल का सेवन ज्यादा करते हैं। हिंदू धर्म में इसे एक पवित्र पौधा माना जाता है और पूजा में बेल के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। अधिकांश लोगों को बेल के फायदों के बारे में पूरी जानकारी ही नहीं है जबकि आयुर्वेद में इसे महत्वपूर्ण औषधि माना गया है जो पाचन संबंधी कई बीमारियों में फायदेमंद है। इस फल का हर हिस्सा ही सेहत के लिए के लिए गुणकारी है, बाहर से यह फल जितना ही कठोर होता है अंदर से उतना ही मुलायम और गूदेदार होता है। इसके गूदे में मौजूद बीज भी कई बीमारियों के इलाज में फायदा पहुंचाते हैं।

⏩⏩बेल का रस पीने के फायदे

✅✅बेल या बेल के रस का सेवन करना पेट के रोगों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका नियमित रूप से एक गिलास सेवन करने से कब्ज, गैस, एसिडिटी आदि समस्याओं से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

✅✅एक गिलास बेल के रस में थोड़ा सा घी मिलाकर रोजाना सेवन करने से दिल मजबूत होता है और वो सुचारू रूप से कार्य कर पाता है। इसके साथ ही इससे शरीर का ब्लड शुगर भी सामान्य रखने में मदद मिलती है।

✅✅बेल की तासीर ठंडी होती है। जिसकी वजह से गर्मियों में बेल का रस, बेल का शर्बत पीना बेहद लाभदायक होता है। बेल का रस शरीर को लू के बचाने में भी कारगर होता है।

✅✅डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाओं को बच्चों को दूध पिलाने यानि स्तनपान कराने में समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर नई मां नियमित रूप से बेल के रस का सेवन करने से ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन में इजाफा होता है, साथ ही ब्रेस्ट फीडिंग से संबंधित परेशानी को आसानी से दूर किया जा सकता है।

✅✅कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने पर अक्सर लोगों को दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप खुद को दिल की बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं, तो रोजाना बेल का रस पीने की आदत बना लें। इससे कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करके दिल की बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।

Exit mobile version