Health Tips: सावधान: आप भी लंबे समय तक रोकते हैं बाथरूम, तो जान लीजिए इससे सेहत को होने वाले नुकसान

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में जानकारी देंगे। अच्छी लाइफस्टाइल हर कोई चाहता है। इसके लिए अच्छी आदतें और अच्छा भोजन काफी जरूरी है। लेकिन की बार हम अपने सेहत को लेकर गलतियां भी कर देते हैं। आज इसी संबंध में हम आपको जानकारी देंगे। काम के चलते या नींद के चलते‌ हम कई बार बाथरूम आने पर भी नहीं जाते हैं। इससे हमारे सेहत को नुकसान हो सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बार-बार बाथरूम रोकने से सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। इससे मूत्राशय की मांसपेशियां कमज़ोर हो सकती हैं। साथ ही मूत्र असंयम की समस्या हो सकती है। इससे किडनी से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ती है।

किडनी स्टोन का खतरा

एक इंसान दिन में 6 से 8 बार यूरिन करता है, जिसके जरिए शरीर से कैल्शियम और ऑक्सालेट जैसे मिनरल्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है। ये मिनरल्स ही किडनी स्टोन का कारण बन सकते हैं। ऐसे में जब आप लंबे समय तक पेशाब रोकते हैं, तो इससे ये मिनरल्स धीरे-धीरे दर्दनाक किडनी स्टोन में बदल सकते हैं।

यूरिन इंफेक्शन का खतरा

यूरिन न सिर्फ शरीर के वेस्ट प्रोडक्ट्स बाहर निकलाने में मदद करता है, बल्कि यह यूरिनरी ट्रैक्ट के जरिए बैक्टीरिया बाहर निकालने में भी मदद करता है। ऐसे में जब आप यूरिन रोकते हैं, तो इससे बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं, जिससे इन्फेक्शन (Holding Urine Causes UTI) हो सकता है। खासकर डायबिटीज से पीड़ित लोग, महिलाएं और न्यूरोलॉजिकल कंडीशन वाले लोगों में इसका खतरा ज्यादा रहता है।

किडनी से जुड़ी समस्याएं बढ़ने का खतरा

यूरिन रोकने से किडनी पर बुरा असर पड़ता है। जब आप ज्यादा देर तक यूरिन रोकते हैं तो शरीर का फिल्ट्रेशन खराब हो जाता है और तब किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे- पीठ दर्द, पेट के निचले हिस्से और पसलियों में दर्द होता है त्वचा में खुजली, सूखापन इसके लक्षण हैं।

असयंमिता

यूरिन रोकने का एक और दुष्प्रभाव यह भी रहता है कि इससे आपकी श्रोणि की मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। इसका परिणाम असंयम में होता है, जिसका अर्थ है कि आप अपने यूरीनेशन की प्रक्रिया पर नियंत्रण खो देंगे। इसलिए बहुत देर तक यूरीन को ना रोकें।

ब्लैडर की स्ट्रेचिंग

बार-बार लंबे समय तक यूरिन को रोककर रखने से ब्लैडर की मांसपेशियां खींचती है और कमजोर हो जाती है, जिस वजह से लंबे समय के बाद ब्लैडर के फटने जैसी गंभीर समस्या का खतरा बढ़ता है।

अस्वीकरण: हमारे द्वारा यहां बताया गया लेख एक जानकारी के आधार पर है। ऐसी समस्या पर चिकित्सक से सलाह लें और सेहत का ध्यान दें