Health tips: रात में सोने से पहले दूध पीने के फायदे, ताकि शरीर को मिले यह लाभ

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। दूध पीने से बहुत से लाभ हमारे शरीर को मिलते हैं। जिसमें आज हम आपको सोने से पहले दूध पीने के फायदे बताएंगे।

दूध पीने का बेस्ट समय क्या है?

आयुर्वेद की मुताबिक, वयस्कों के लिए दूध पीने का बेस्ट समय है रात का सोने से पहले। वहीं, बच्चों को सुबह ही दूध पी लेना चाहिए। रात में दूध पीने से ओजस को बढ़ावा मिलता है। ओजस को आयुर्वेद में एक ऐसी अवस्था के रूप में जाना जाता है, जब उचित पाचन हासिल हो जाता है। दूध पीने से अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है। साथ ही सोते समय एक्टिविटी का स्तर भी कम होता है, इसलिए शरीर दूध से ज़्यादा से ज़्यादा कैल्शियम अवशोषित कर लेता है।

आइए जानें इसके फायदे

रात को अच्छी नींद लेने में मदद करे

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन द्वारा 2018 में प्रकाशित किए गए ऑनलाइन जर्नल के अनुसार रात को हल्का गर्म दूध पीकर सोने से नींद अच्छी आती है। क्योंकि ये शरीर में सेरोटोनिन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है, जो कि आपको स्ट्रेस से राहत दिलाने में मदद करता है।

मिड नाइट क्रेविंग से बचाए

जब रात को अच्छे से नींद नहीं आती है, तो हम सीरीज या रील्स देखने लगते हैं। और इसके बाद भूख लगने लगती है, जिसकी वजह से हम अनहेल्दी स्नैकिंग का सहारा लेते हैं। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए और भी ज़्यादा हानिकारक है। इसलिए आयुर्वेद के अनुसार भी रात को दूध पीने की सलाह दी जाती है। दूध में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है इसलिए यह हमारा पेट लंबे समय तक भरा हुआ रखता है।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ द्वारा प्रकाशित किए गए न्यूट्रिशन जर्नल के अनुसार दूध में लैक्सटिव प्रॉपर्टीज़ होती हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करती हैं। साथ ही, सुबह मल त्याग की प्रक्रिया को भी आसान बनाती हैं। रात में इसका सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा यदि दूध का स्वाद नहीं पसंद है तो इस तरह से कर सकती हैं सेवन

यदि आपको दूध का स्वाद नहीं पसंद है तो आप इसमें इलायची डालकर सेवन कर सकती हैं। बस दूध को उबालने के दौरान इसमें एक इलायची डाल लें, इससे इसका स्वाद काफी बढ़ जाता है।

आपको गले में थोड़ी खराश है तो आप इसमें आधा इंच अदरक कूटकर मिलाइए। सर्दियों के दौरात रात में ये वाला दूध पीना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

आप गर्म दूध में हल्का कोको पाउडर भी मिलाकर पी सकती हैं, यह भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। बस ध्यान रहे कि इस कोको पाउडर में कोई चीनी या आर्टीफिशियल स्वीटनर न हो।