आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल का हमारी सेहत पर काफी असर पड़ रहा है। ऐसे में हमें अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। आज इसी के बारे में हम आपको बताएंगे। आज हम बात कर रहे हैं। स्वस्थ सेहत के लिए नाश्ता जरूरी है। सेहत के लिए सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी है। पौष्टिक आहार शरीर के लिए जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी समय पर खाद्य पदार्थों का सेवन भी है।
सेहत के लिए जरूरी सुबह का नाश्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य और पोषण परीक्षा सर्वेक्षण यानि एनएचएएनईएस ने साल 2005 से लेकर 2016 तक हर साल राष्ट्रीय स्तर पर लोगों की स्वास्थ्य जानकारी एकत्र की। डेटा में इंटरव्यू, एग्ज़ाम और लेबोरेटरी टेस्ट शामिल थे। इसके तहत 19 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 30,889 वयस्क शामिल थे। उन वयस्कों में से 15.2 फीसदी यानि 4,924 लोगों ने ब्रेकफास्ट को स्किप किया। शोधकर्ता बताते हैं कि जो लोग नाश्ता नहीं करते हैं, उनमें पोषण की कमी पाई जाती है। जबकि वे कार्बोहाइड्रेट्स का ज्यादा सेवन करने लगते हैं।
आइए जानें नाश्ता करने के फायदें
बीमारियों का जोखिम होता है कम
नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ हेल्थ के अनुसार वे लोग जो रोज़ाना ब्रेकफास्ट करते हैं, उनमें क्राॅनिक डिज़ीज़ का खतरा रहता है। दरअसल, सुबह के नाश्ते से शरीर में एंजाइम्य उचित तरीके से कार्य करने लगते हैं। इससे न केवल डाइजेशन इंप्रूव होता है बल्कि शरीर हेल्दी बना रहता है।
एक्टिव रहता है शरीर
ब्रेकफास्ट दिन भर की सबसे हेल्दी और पहली मील है। यह शरीर का एनर्जी लेवल बनाए रखती है। इससे आप दिनभर आलस्य और थकान से दूर रहते हैं। दरअसल, खाद्य पदार्थों से मिलने वाले पोषक तत्व शरीर को मज़बूती प्रदान करते हैं। इससे शरीर में बढ़ने वाली वेटलॉस हंगर से भी बचे रहते हैं।
शरीर में मौजूद कैलोरी अच्छे से होती है बर्न
सुबह का नाश्ता करने से आपका मेटाबोलिज्म अच्छे से काम करता है जिसकी वजह से शरीर में मौजूद कैलोरी अच्छे से बर्न होती है। इसके अलावा शरीर का ब्लड शुगर लेवल भी अच्छा बना रहता है।
बार बार कम लगती है भूख
अगर आप ब्रेकफास्ट कर लेती हैं, तो बार-बार लगने वाली भूख से बचा जा सकता है। दरअसल, लंबे वक्त तक कुछ न खाने से शरीर ओवरइटिंग करने लगता है। इससे वेटगेन होना सामान्य है। जो कई स्वास्थ्य संबधी समस्याओं के जोखिम को भी बढ़ देता है। ऐसे में शरीर में मौजूद एंजाइम्स के कार्य को सुचारू रखने के लिए ब्रेकफास्ट का सेवन ज़रूरी है।
स्किन व बालों के लिए फायदेमंद
सुबह का नाश्ता हमारी स्किन और बाल की सेहत के लिए भी बहुत जरूरी होता है। दिन की पहली मील ब्रेकफास्ट आंखों और मांसपेशियों के लिए भी उतनी ही लाभदायक है।
अस्वीकरण: हमारे द्वारा बताया गया लेख एक जानकारी के आधार पर है। अधिक जानकारी के लिए चिकित्सक परामर्श अवश्य लें।