Site icon Khabribox

Health tips: ब्रेकफास्ट में ओट्स के साथ चिया सीड्स मिलाकर खाने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, यह बीमारियां होती है दूर

आज‌ हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। जिसमें हम ओट्स और चिया सीड्स के फायदों के बारे में आपको बताएंगे। अगर आप ब्रेकफास्ट में हेल्दी चीजें खाते हैं, तो आपके शरीर में दिनभर एनर्जी रहती है और दिन की शुरुआत अच्छी होती है। ओट्स को ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट आहार माना जाता है क्योंकि ये हल्का और सुपाच्य होता है। साथी ही ओट्स में अघुलनशील फाइबर होता है, इसलिए ये पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। मगर यदि आप सुबह के नाश्ते को और ज्यादा हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो ओट्स में थोड़े से चिया सीड्स (चिया के बीज) मिलाकर खाएं। चिया सीड्स को भी हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। ओट्स के साथ चिया सीड्स का कॉम्बिनेशन इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स की शक्तियों को बढ़ा देता है।

आइए आपको बताते हैं ओट्स और चिया सीड्स को मिलाकर खाना आपके लिए कितना फायदेमंद है-

🍲 ओट्स भी चिया सीड्स की तरह ही एक पौष्टिक फूड है, जो पिछले एक दशक में काफी पॉपुलर हुआ है। ओट्स में मैंग्नीज, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन, जिंक, फॉलेट, विटामिन बी1 (थायमिन) और विटामिन बी5 (पैंटोथेनिक एसिड) आदि की अच्छी मात्रा होती है। आधे कप ओट्स में 13 ग्राम प्रोटीन, 51 ग्राम हेल्दी कार्ब्स, 5 ग्राम फैट और 8 ग्राम फाइबर होता है। इसे खाने से आपको 303 कैलोरीज मिलती है। इसलिए आप दिनभर एनर्जी से भरे रहते हैं और जल्दी भूख भी नहीं लगती है।

🍭जानें इससे मिलने वाले फायदों के बारे में-

📌वजन कम होता है-

ब्रेकफास्ट में ओट्स और चिया सीड्स खाने से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी घटती है और वजन संतुलित रहता है।

📌कोलेस्ट्रॉल कम-

ओट्स और चिया सीड्स शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटाते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाते हैं।

📌दिल की बीमारियां दूर होती है-

इन दोनों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपको दिल की बीमारियों से बचाते हैं और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

📌ब्लड शुगर ‌नियंत्रित करता है-

चिया सीड्स को ओट्स के साथ मिलाकर खाने से ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।

Exit mobile version