आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। आज हम बात करेंगे पनीर की। पनीर में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, वसा, कैल्शियम, फास्फोरस, फोलेट और कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं। पनीर का सेवन करने से व्यक्ति का मानसिक तनाव दूर होता है, इसी के साथ शुगर लेवल भी कंट्रोल होता है। क्योंकि पनीर में सेलेनियम, कैल्शियम, फास्फोरस और पोटेशियम पाया जाता है। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। पनीर खाने से व्यक्ति की याददाश्त भी बढ़ती है और हड्डियां भी मजबूत होती है।
🍙आइए जानें-
🍨हेल्दी हार्ट-
ब्रेकफास्ट में पनीर खाने का एक और फायदा है कि इससे आपकी हार्ट हेल्थ सुधरती है। पनीर में मिलनेवाले आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम आदि मिनरल्स ना केवल शरीर का पोषण करते हैं। बल्कि, इसके हेल्दी फैट्स शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाता है। जिससे, दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
🍨डायबिटीज करे कंट्रोल-
अक्सर, हाई ब्लड शुगर वाले लोगों को खानपान की चीज़ें बहुत संभलकर चुननी पड़ती हैं। ऐसे लोगो के लिए कच्चा पनीर एक अच्छा ब्रेकफास्ट बन सकता है। पनीर से मिलने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड्स रक्त में शुगर की मात्रा सही रखने में मदद करते हैं।
🍨वजन कम करने में असरदार-
हेल्दी कार्ब्स भी पनीर में अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इसमें फाइबर भी होता है। पनीर का सेवन करने से डायजेस्टिव सिस्टम भी सही तरीके से काम करता है। इससे, शरीर का मेटा बॉलिज़्म भी अच्छा रहता है। इसीलिए कच्चा पनीर खाने वालों का वेट लॉस भी होता है।
🍨स्ट्रेस की समस्या से बचाता है-
आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के प्रेशर के चलते ज्यादातर लोग स्ट्रेस के शिकार हो रहे हैं। इससे बचने के लिए आपको हेल्दी डाइट की आवश्यकता है। पनीर का सेवन इस समस्या से बचाने में मदद कर सकता है।
🍨हड्डियों को मजबूत बनाने में असरदार-
कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं तो आप अपनी डाइट में कच्चे पनीर को शामिल करें। क्योंकि कच्चे पनीर में कैल्शियम और फास्फोरस की मात्रा अधिक पाई जाती है जो हड्डियों को कमजोर होने से बचाने में मदद कर सकता है।
🍨जानें इसके सेवन करने का सही समय-
पनीर का सेवन नाश्ता और लंच करने से 1 घंटा पहले करें। इससे आप दिनभर ओवरइटिंग से बचे रहते हैं। एक्सरसाइज के कुछ घंटों बाद भी पनीर का सेवन फायदेमंद होता है। इसके अलावा रात को सोने से 1 घंटा पहले भी पनीर का सेवन करें। क्योंकि सोते समय शरीर को खाना डाइजेस्ट करने के लिए प्रोटीन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है और इसमें भरपूर प्रोटीन होता है।
अस्वीकरण: ज्यादा कच्चे पनीर का सेवन भी नहीं करना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।