आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। सर्दी का मौसम अब दस्तक देने लगा है। यह वह मौसम है जहाँ ज़रूरत से ज्यादा सेफ्टी अपने हेल्थ के लिए रखनी पड़ती है | क्योंकि इस बदलते मौसम में सर्दी झुखाम बुखार और भी कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं | खाने पीने का ध्यान सबसे ज्यादा रखना चाहिए |ठंड में हमेशा वो खाना खाना चाहिए जो शरीर को गर्म रखे। जिसमें कुछ फल शामिल हैं।
आइए जानें-
नाशपाती का करें सेवन
सर्दियों में नाशपाती का सेवन काफी ज्यादा किया जाता है। यह एक ऐसा फल है, जो ठंड में आपको बहुत ही आसानी से मिल सकता है। इसका जूस स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इसे बच्चे भी काफी चाव से खा सकते हैं। यह आपके आंत को स्वस्थ रखने के साथ-साथ वजन घटाने में मददगार हो सकता है। नाशपाती विटामिन E और C जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो बीमारियों को दूर कर सकता है। इसके अलावा नाशपाती में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में होने वाले सूजन को कम करता है।
अनार है फायदेमंद
सर्दियों में अनार भी आपको काफी आसानी से मिल सकता है। अनार का सेवन करने से यह आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है। सर्दियों में ब्लड से जुड़ी परेशानियां होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में आप अनार का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा स्किन पर निखार लाने और वजन को घटाने के लिए आप अनार का सेवन कर सकते हैँ। इससे शरीर में खून की कमी भी दूर हो सकती है। साथ ही सर्दियों में होने वाली परेशानी कम होगी।
सेब है लाभकारी
रोजाना एक सेब का सेवन करने से आप डॉक्टर से दूर रह सकते हैं। सर्दी हो या गर्मी हर सीजन में सेब आपके लिए लाभकारी हो सकता है। अगर आप खुद को और अपने बच्चों को फिट रखना चाहते हैं, तो रोजाना 1 सेब का सेवन करें। सेब विटामिन ए, फाइबर, पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सेब का सेवन करने से मस्तिष्क और शारीरिक विकास बेहतर तरीके से होता है। सर्दियों में खुद को दुरुस्त रखने के लिए सेब या फिर सेब का जूस पिएं। इससे काफी लाभ हो सकता है। रोजाना सेब खाने से सर्दियों में आपका वजन कंट्रोल रह सकता है।
अमरुद का करें सेवन-
सर्दियों में कई लोग अमरुद का सेवन न खाने की सलाह देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह एक सीजनल फल है, जिसका सेवन सर्दियों में लाभकारी हो सकता है। सीजनल फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। सर्दियों में अमरुद का सेवन करने से पेट अच्छे तरीके से साफ होता है। वहीं, सर्दी-जुकाम की परेशानी भी दूर होती है। इतना ही नहीं, अमरुद विटामिन सी और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार होता है।
केला है पोषण से भरपूर
अक्सर कई बार आपने देखा होगा कि लोग सर्दियों में केला खाने के लिए मना करते हैं। क्योंकि इससे सर्दी-जुकाम की परेशानी बढ़ने का खतरा रहता है। लेकिन आपको बता दें कि सर्दियों में केला खाना भी आपके लिए लाभकारी हो सकता है। रोजाना एक केला खाने से आपके शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। आप इसे बच्चों को भी दे सकते हैं। इससे सर्दी-जुकाम नहीं होता है। हालांकि, अगर आपको या फिर आपके बच्चों को पहले से ही सर्दी-जुकाम है, तो उन्हें केला न दें। इससे बलगम की समस्या बढ़ सकती है।
प्लम है असरकारी
सर्दियों में प्लम का भी सेवन किया जा सकता है। आलूबुखारा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में असरदार हो सकता है। इसके अलावा आलूबुखारा में कैंसररोधी गुण मौजूद होता है। सर्दियों में आलूबुखारा का सेवन करने से शरीर को मजबूती मिलती है। ठंड में आलूबुखारा आपको बहुत ही आसानी से मिल सकता है।
संतरा इम्यूनिटी करे बूस्ट
संतरा सीजनल फल है। सर्दियों में संतरा का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। कई लोग सोचते हैं सर्दियों में संतरा खाने से ठंड लग सकती है। लेकिन ऐसा नहीं है, सर्दियों में संतरा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, संतरा स्वाद में काफी खट्टा होता है, इसलिए शाम में या फिर रात के वक्त इसे न खाएं। दिन के समय आप संतरा का सेवन कर सकते हैं। यह एंटीऑक्सीडें और विटामिन सी से भपपूर होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट कर सकता है।