Site icon Khabribox

Health tips: बारिश के मौसम में इन सब्जियों का करें सेवन, बीमारियां रहेंगी दूर

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। बरसात का मौसम चल रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। आज हम इसी संबंध में आपको जानकारी देंगे। बारिश होने से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है लेकिन यह सीजन ठंडक के साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं साथ लेकर आता है। इस मौसम में इम्यून सिस्टम थोड़ा कमजोर हो जाता है और कई तरह के इन्फेक्शन और बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। एक्सपर्ट्स बारिश के मौसम में डाइट का ध्यान रखने की विशेष सलाह देते हैं।

बारिश का मौसम ज्यादातर सभी को पसंद होता है। बारिश का मौसम जैसे ही आता है, मन तरह-तरह की चीजें खाने के लिए बेचैन होने लगता है। खराब खाने और पानी की वजह से बारिश का मौसम अब बीमारियों और इन्फेक्शन में तब्दील हो चुका है। जैसे ही बारिश का मौसम आता है, बाजार तरह-तरह की सब्जियों से सज जाते हैं। हेल्दी रहने के लिए आप जो सब्जियां खाते हैं, उन सब्जियों के प्रति इस मौसम में काफी सावधानी बरतनी जरूरी है। क्योंकि ये सब्जियां हमें बीमार कर सकती हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कुछ चुनिन्दा सब्जियों का सेवन ही सही रहता है।

बारिश के मौसम में कौन सी हेल्दी सब्जियों का सेवन करना चाहिए, आइए जानें

लौकी है फायदेमंद

बारिश में लौकी खाना फायदेमंद होता है। इससे डाइजेशन अच्छा रहता है। लौकी में आयरन, विटामिन बी और सी भरपूर मात्रा में होता है। जो बारिश में इन्फेक्शन से शरीर को बचाकर रखती है।

करेला है फायदेमंद

बारिश के मौसम में करेला खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके फायदे अनगिनत होते हैं, विटामिन सी से भरपूर करेला हर मौसम में शरीर को फिट रखता है। इसमें मौजूद एंटीवायरल गुण बारिश में होने वाले इन्फेक्शन से बचाता है।

टिंडा है फायदेमंद

टिंडे कि कई तरह की सब्जी तैयार की जा सकती है। शरीर को इससे कई फायदे मिलते हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी शरीर की सूजन और जलन से छुटकारा दिलाता है। बारिश के मौसम में टिंडा खाना फायदेमंद है।

भिंडी है फायदेमंद

बारिश के मौसम में भिंडी खाना काफी फायदेमंद होता है। इससे शरीर का कोलेस्ट्रोल कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा भिंडी खाने से आंखों से जुड़ी हर तरह की परेशानी दूर रहती है। इससे हड्डियां भी मजबूत रहती हैं। ये कुछ ऐसी सब्जियां हैं, जिनका सेवन बारिश के मौसम में जरुर करना चाहिए।

कंद है फायदेमंद

आलू, घुईया या शकरकंद जैसे कंद बारिश के मौसम में खाना अच्छा माना जाता है। इससे किसी तरह का नुकसान भी नहीं होता। बारिश के मौसम में शरीर में पनप रहे बैक्टीरिया को कंद खत्म करता है। इस मौसम में कंद का सेवन बेहिचक कर सकते हैं।

अस्वीकरण: यहां बताया गया लेख एक जानकारी के आधार पर है। अधिक जानकारी के लिए चिकित्सकों की सलाह अवश्य लें।

Exit mobile version