Site icon Khabribox

Health tips: पोषक तत्वों से भरपूर होता है खीरा, शरीर को मिलते हैं यह फायदें

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। आज हम बात करेंगे खीरे‌ की। भारतीय खाने के साथ सलाद‌ के रूप में खीरे को रखा जाता है। खीरे से हमारे शरीर को कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। खीरे में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है।‌ खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और प्लांट कंपाउंड हमें कई बीमारियों से बचा सकते हैं।

आइए जानें इसके फायदें

हाई न्यूट्रिएंट्स

खीरे में जरूरी न्यूट्रिएंट्स और मिनरल्स काफी होते हैं। करीब 300 ग्राम बिना छिले हुए खीरे में कैलोरी- 45 ग्राम, फैट- 0 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट- 11 ग्राम, प्रोटीन- 2 ग्राम, फाइबर- 2 ग्राम, विटामिन C – RDI (Reference Daily Intake) का 14 फीसदी, विटामिन K- RDI का 62 फीसदी, मैग्नीशियम- RDI का 10 फीसदी, पोटेशियम- RDI का 13 फीसदी और मैंगनीज- RDI का 12 फीसदी होता है। खीरे cucumber में मौजूद तमाम पोषक तत्वों को पाने के लिए इसे बिना छीले खाने की सलाह दी जाती है। खीरे को छीलने से फाइबर और कुछ विटामिन की मात्रा घट जाती है।

एंटीऑक्सीडेंट्स

खीरे में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो शरीर में कई बीमारियों के खतरे को कम करता हैं। फ्री रेडिकल्स की वजह से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होता है जिससे दिल की बीमारियों और कैंसर का संबंध भी पाया गया है। वहीं, एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेशन रोकने का काम करते हैं।

हाइड्रेशन बेहतर करता है

खीरे में पानी की पर्याप्त मात्रा होती है, जो हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होती है। पानी से हमारे शरीर के टेंपरेचर को रेग्युलेट करने में मदद मिलती है। शरीर के सही हाइड्रेशन से फिजिकल परफॉर्मेंस और मेटाबॉलिज्म पर भी असर पड़ता है।

वजन कम करता है

खीरा कई तरह से वजन कम करने में मदद कर सकता है। खीरे में कैलोरी काफी कम होती है। अगर आप एक पूरा खीरा (करीब 300 ग्राम का) खाते हैं तो उससे आपको 45 ग्राम कैलोरी ही मिलेगी। इसलिए आप कई खीरे आराम से खा सकते हैं और इससे वजन नहीं बढ़ेगा।

ब्लड शुगर कर सकता है कम

खीरा ब्लड शुगर लेवल घटाने में मदद कर सकता है और डायबिटीज से जुड़ी परेशानियों को कम कर सकता है।

कॉन्स्टिपेशन से बचा सकता है

खीरे में मौजूद फाइबर और पानी की अधिक मात्रा शरीर में रेगुलर बाउल मूवमेंट में मदद कर सकता है। बता दें कि कॉन्स्टिपेशन के लिए डिहाइड्रेशन भी एक प्रमुख फैक्टर होता है। खीरा शरीर को हाइड्रेट रखकर कॉन्स्टिपेशन से बचाता है।

हड्डियों के लिए है अच्छा

खीरे में विटामिन K पाया जाता है। विटामिन K ब्लड क्लॉटिंग में मदद करता है और हड्डियों के लिए भी अच्छा होता है। विटामिन K बॉडी को कैल्शियम अब्जॉर्प्शन में मदद करता है।

कोट: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी देने के लिए कहीं गई है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

Exit mobile version