Site icon Khabribox

Health tips: डायबिटीज के मरीज इन जूसों का करें सेवन, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल, जानें

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। दुनिया भर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या दिनोदिन बढ़ती जा रही हैं, जो एक गंभीर और चिंता का विषय है। डायबिटीज का कोई ज्ञात इलाज नहीं है, इसे लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज में शुगर लेवल बढ़ने पर इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है। इतना ही नहीं इससे पैन्क्रियाज, हार्ट, किडनी, आंख, नर्वस सिस्टम पर भी बुरा असर पड़ सकता है। शरीर को सेहतमंद रखने और बीमारियों से बचाने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे जूस के बारे में बताते हैं जो न केवल आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने बल्कि शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकते हैं।

आइए जानें-

करेले का रस-

डायबिटीज के मरीजों के लिए करेला एक राम बाण इलाज है। करेले को अलग अलग तरीके से शुगर के मरीजों को दिया जाता है। करेले में पाए जाने वाले विभिन्न विटामिन जैसे विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C , विटामिन B ग्रुप के तत्व होते हैं तो थायमिन और राइबोफ्लेविन डायबिटीज को कंट्रोल रखने में बेहद मददगार होते हैं। ऐसे में अगर शुगर के मरीज को रोज सुबह खाली पेट करेले का जूस दिया जाए तो ये उनके लिए काफी लाभदायक होता है।

टमाटर का जूस-

टमाटर हम रोजमर्रा में हर एक व्यंजन में लगभग खाते ही हैं। यह ना केवल भोजन को स्वादिष्ट बनाता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद उपयोगी है. आपको बता दें कि टमाटर शुगर को कम करने का भी काम करता है। एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर टमाटर में पाया जाने वाला तत्व प्यूरिन ब्लड में शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। ऐसे में अगर टमाटर का जूस शुगर के मरीजों को दिया जाए तो अच्छा होता है।

ककड़ी का जूस-

पानी और विटामिन सी से भरपूर ककड़ी और खीरा जैसी सब्ज़ियां हर किसी को पसंद होती हैं। दरअसल इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, पोटैशियम सहित डायटरी फाइबर और विटामिंस भरपूर मात्रा में मौजूद होते है। ऐसे में अगर शुगर बढ़ी हुई हो तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।

सदाबहार के फूल और पत्तियां –

मैडागास्कर या सदाबहार का पौधा वैसे तो हर घर में सुंदरता के लिए लगाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुहर के मरीजों के लिए ये बेहद कारगार है। इस पौधे की पत्तियों में एल्कलॉइड नाम का तत्व मौजूद होता है जिससे, पैंक्रियाज का बीटा सेल्स को कार्य करने में मदद मिलती है।

मूली की पत्ती का जूस-

सर्दियों के मौसम में आने वाली मूली को सेहत के लिए काफी गुणकारी माना जाता है। मूली के पत्तों के जूस का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है।

अस्वीकरण: अधिक जानकारी के लिए चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।

Exit mobile version