आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। सर्दियों का मौसम है। लगातार ठंड में इजाफा हो रहा है। ऐसे में सेहत और स्किन का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। सर्दियों के मौसम में खाने वाली बहुत सी चीजें सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। तो वहीं कुछ चीजें सेहत को नुकसान भी पंहुचा सकती हैं। इसलिए इस बदलते मौसम में अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखें। और कोई भी ऐसी चीज का सेवन न करें।जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो।
आइए जानें
ज्यादा दूध न पीएं
दूध में कैल्शियम में अच्छी मात्रा में पाया जाता है। लेकिन सर्दियों में दूध ज्यादा पीने से गले की दिक्कत होने लगती है। दूध की तासीर ठंडी होती है, जिसे पीने से कफ की दिक्कत होने लगती हैं।
जंक फूड
सर्दी जुकाम के दौरान केक, आइसक्रीम, बिस्कुट, बर्गर आदि जैसे जंक फूड से दूर रहना चाहिए। सर्दी, खांसी और जुकाम के दौरान जंक फूड का सेवन आपकी समस्या को और गंभीर बना सकता है।
मसालेदार फूड
सर्दी-जुकाम में ऑयल वाली चीजें खाने से ये समस्या अधिक हो सकती है। सर्दियों में तीखा और मसालेदार खाने का मन सभी का करता है, लेकिन तीखा और मसालेदार फूड पेट में जलन और नाक से पानी आने की समस्या का कारण भी बन सकता है।
चाय या कॉफी का न करें ज्यादा सेवन
सर्दियों में लोग चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन करते हैं। लेकिन इसमें फैट और कैफीन ज्यादा होने से वेट बढ़ता है और डी – हाइड्रेट की समस्या होने लगती है। जिससे कई बीमारियों का होने का खतरा रहता है।
ऑफ सीजन फल न खाएं
चीजों को अगर सही समय पर खाया जाए, तभी शरीर को फायदा पहुंचता है। ऐसे में अगर आप सही चीज भी गलत समय पर खाते हैं तो आपको शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए हमेशा फ्रेश और सीजनल फलों का ही सेवन करें।
मीठी चीज का कम करें सेवन
ज्यादा मीठा खाने से इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होता है। इसके साथ ही मीठा खाने से बॉडी बैक्टीरिया बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है। जिससे बीमारी की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। इसलिए सर्दियों में कम मीठा खाना चाहिए।
ठंडी चीजें न खाएं
ठंडी चीजें जैसे कोल्ड ड्रिंक्स, फ्रिज का ठंडा पानी जैसी चीजें नुकसान पहुंचाती हैं। इसके साथ ही इन चीजों का सेवन करने से कफ भी बढ़ता है। इसके साथ ही इससे गले को नुकसान भी पहुंचता है। इसलिए अगर आपका गला भी बैठा हुआ है या फिर गले में खराश या दर्द है तो भूलकर भी ठंडी चीजों का सेवन न करें।