Health tips: चेहरे, हाथ और पैरों की सूजन को न करें नजरअंदाज, तुरंत करें यह उपाय

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन होना, किसी न किसी समस्या का सूचक हो सकता है। इसलिए शरीर की गतिविधियों पर नजर रखें और सूजन का कारण जानने का प्रयास करें। कई बार सूजन के साथ बुखार या प्यास लगने जैसी चीजें भी होती हैं, इन पर ध्यान देना जरूरी है।

🔵आइए जानें-

🔮सूजन कम करने के लिए पानी पीएं-

अपने शरीर से करने के लिए दिन में कम से कम 8—10 गिलास पानी पीना चाहिए। पानी का सेवन करने से शरीर में ऑक्सीजन और रक्त की आपूर्ति होने लगती है। जब हम पानी का अधिक सेवन करते हैं तब हमारे शरीर में सूजन कम होने लगती है।

🔮ठंडी और गर्म सेंक से राहत-

शरीर की सूजन को कम करने के लिए सूजन वाली जगह पर बर्फ या गर्म पानी बोतल में भरकर सेंक करना चाहिए। इससे सूजन के साथ-साथ दर्द भी कम हो जाएगा। इसमें सूजन का कारण पता होना चाहिए। अगर आपको एलर्जी है, तो आपको बर्फ लगानी चाहिए। ऐसा करने से आपकी शारीरिक त्वचा को ठंडक मिलती है और सूजन में भी कमी आती है। लेकिन अगर आपको चोट गिरने से लगी हुई है तब आपको गर्म पानी से सेक देना चाहिए। क्योंकि उस समय गर्म पानी का सेंक फायदेमंद होता है।

🔮खाने में नमक कम ही लें-

शरीर में सूजन का एक मुख्य कारण होता है नमक का अधिक उपयोग करना। इसलिए अपने भोजन में नमक की मात्रा कम रखनी चाहिए। नमक में सोडियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। तैयार किए गए खाने में सोडियम की मात्रा अधिक होने के कारण यह आपके शरीर में विषैला साबित हो सकता है। जिसके कारण यह सूजन का कारण बनता है। इसके अलावा बाजार में मिलने वाले फास्टफूड से विशेषतौर पर परहेज करें। इनमें नमक की मात्रा अधिक पाई जाती है।

🔮नमक का पानी फायदेमंद-

हाथों—पैरों की सूजन को कम करने के लिए नमक फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल करने के लिए गुनगुने पानी में दो चम्मच नमक डालिए और उस पानी में अपने हाथों और पैरों को कम से कम 15 मिनट तक रखें। नमक वाले पानी का उपयोग करने से सूजन कम होने लगती है।