Site icon Khabribox

Health tips: क्या आप भी पीते हैं खड़े होकर पानी, तो सावधान, सेहत को हो सकते है यह नुकसान

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। शरीर के लिए पानी बहुत जरूरी होता है। पानी पीने से सेहत को काफी लाभ मिलते हैं। आज पानी के संबंध में हम आपको जानकारी देंगे। सर्दी हो या गर्मी, प्यास बुझाने के लिए पानी बहुत जरूरी होता है। हर किसी को रोजाना 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।

आइए जानें खड़े होकर क्यों नहीं पीना चाहिए पानी

फेफड़ों को होता है नुकसान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NCBI के एक अध्ययन के अनुसार, खड़े होकर पानी पीते से हमारे शरीर को सही तरह से पोषक तत्‍व नहीं मिल पाते हैं। पानी हमारे सिस्टम से होते हुए बहुत तेजी से गुजर जाता है। इससे हमारे फेफड़ों और हृदय को भी नुकसान पहुंचता है क्योंकि खड़े होकर पानी पीने से फूड और विंड पाइप में होने वाली ऑक्सीजन की सप्लाई रुक जाती है।

पाचन तंत्र को भी होता है नुकसान

खड़े होकर पानी पीने का बुरा असर हमारे पाचन तंत्र पर भी पड़ता है। क्योंकि इस तरह पानी पीने से यह तेज गति से भोजन नली से होते हुए सीधे पेट के निचले हिस्से पर पहुंच जाता है और दीवारों पर अधिक दबाव बनता है, जो हानिकारक है। इससे तरल पदार्थ का संतुलन बिगड़ जाता है, और टॉक्सिन्स व बदहजमी बढ़ती है।

खड़े होकर पानी पीना किडनी के लिए हानिकारक

NLM की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब हम खड़े होकर पानी पीते हैं तो यह बिना फिल्टर हुए निचले पेट की तरफ तेजी से बढ़ता है। यह पानी में जमा अशुद्धियों को ले जाकर पित्ताशय में जमा कर देता है, जो किडनी के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। इससे युरीनरी ट्रेक्ट से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।

गठिया का खतरा बढ़ता है

खड़े होकर पानी पीने से यह शरीर से होकर जोड़ों में जमा हो जाता है। जो हड्डियों और जोड़ों को खतरे में डाल सकता है। इसकी वजह से जोड़ वाले हिस्से में तरल पदार्थ की कमी की वजह से दर्द के साथ कमजोरी आने लगती हैं। कमजोर हड्डियों के चलते व्यक्ति गठिया जैसी बीमारी से पीड़ित हो सकता है।

खड़े होकर पानी पीने से बढ़ता है तनाव

इस बात पर हो सकता है कि आपको यकीन न हो, लेकिन खड़े होकर पानी पीने से आपका तनाव भी बढ़ सकता है। दरअसल, खड़े होकर पानी पि‍या जाए, तो इसका सीधा असर हमारे तंत्रिका तंत्र पर पड़ता है। इस तरह से पानी पीने से पोषक तत्व पूरी तरह से बेकार हो जाते हैं और शरीर तनाव में आ जाता है।

तो फिर पानी पीने का सही तरीका क्या है?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, पानी पीने का सही तरीका है बेठकर पीना। इसके लिए कुर्सी पर बैठें, पीठ को सीधा रखें और फिर पानी पिएं। इससे पोषक तत्व दिमाग़ तक पहुंचते हैं और मस्तिष्क गतिविधि में सुधार आता है। सिर्फ इतना ही नही, इससे पाचन में भी सुधार आता है और पेट में सूजन या पेट फूलने की दिक्कत नहीं होती।

अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए बताई गई है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। अधिक जानकारी के लिए हमेशा चिकित्सक की सलाह लें।

Exit mobile version