Site icon Khabribox

Health tips: हल्दी का दूध‌ पीने से स्वास्थ्य को मिलते हैं खास फायदें, इन बीमारियो से मिलेगा छुटकारा, जानें

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। आयुर्वेद के अनुसार हल्दी में औषधीय गुण होते हैं। वहीं हल्दी का दूध भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हल्दी में एंटीबायोटिक्स प्रॉपर्टीज और दूध में कैल्शियम होता है।

आइए जानें-

🍶चोट लगने पर असरदार-

यदि किसी कारण से शरीर के बाहरी या अंदरूनी हिस्से में चोट लग जाए, तो हल्दी वाला दूध उसे जल्द से जल्द ठीक करने में बेहद लाभदायक है। क्योंकि यह अपने एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों के कारण बैक्टीरिया को पनपने नहीं देता।

🍶शारीरिक दर्द-

शरीर के दर्द में हल्दी वाला दूध आराम देता है। हाथ पैर व शरीर के अन्य भागों में दर्द की शिकायत होने पर रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करें।

🍶त्वचा हो साफ और खूबसूरत-

दूध पीने से त्वचा में प्राकृतिक चमक पैदा होती है, और दूध के साथ हल्दी का सेवन, एंटीसेप्टिक व एंटी बैक्टीरियल होने के कारण त्वचा की समस्याओं जैसे – इंफेक्शन, खुजली, मुंहासे आदि के बैक्टीरिया को धीरे-धीरे खत्म कर देता है। इससे आपकी त्वचा साफ और स्वस्थ और चमकदार दिखाई देती है।

🍶हड्डियां बने मजबूत-

दूध में कैल्श‍ियम होने के कारण यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और हल्दी के गुणों के कारण रोगप्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। इससे हड्डी संबंधि‍त अन्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है और ऑस्टियोपोरोसिस में कमी आती है।

🍶नींद न आने पर पीए हल्दी का दूध-

यदि आपको किसी भी कारण से नींद नहीं आ रही है, तो आपके लिए सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा है, हल्दी वाला दूध। बस रात को भोजन के बाद सोने के आधे घंटे पहले हल्दी वाला दूध पीएं, और देखि‍ए कमाल।

🍶पाचन तंत्र हो गड़बड़-

हल्दी वाले दूध का सेवन, आपकी आंतो को स्वस्थ रखकर पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। पेट के अल्सर, डायरिया, अपच, कोलाइटिस एवं बवासीर जैसी समस्याओं में भी हल्दी वाला दूध फायदेमंद है।

🍶जोड़ों के लिए असरदार-

हल्दी वाले दूध का प्रतिदिन सेवन, गठिया- बाय, जकड़न को दूर करता है, साथ ही जोड़ों मांसपेशियों को लचीला बनाता है।

🍶ब्लड शुगर कम करे-

खून में शर्करा की मात्रा अधिक हो जाने पर हल्दी वाले दूध का सेवन ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है।

🍶सांस की तकलीफ-

हल्दी वाले दूध में मौजूद एंटी माइक्रो बैक्टीरियल गुण, दमा, ब्रोंकाइटिस, साइनस, फेफड़ों में जकड़न व कफ से राहत देने में सहायता करते हैं। गर्म दूध के सेवन से शरीर में गर्मी का संचार होता है जिससे सांस की तकलीफ में आराम मिलता है।

🍶वजन कम-

हल्दी के दूध में कैल्शियम होता है। इसके अलावा इसमें मिनरल्स भी होते हैं। ये वजन कम करने में मदद करते हैं। इसी वजह से हल्दी वाला दूध वजम कम करने के लिए भी पिया जाता है।

🍶सर्दी-खांसी-

सर्दी-खांसी होने पर दूध में हल्‍दी मिलाकर पीने से कई फायदे होते हैं।‌ ये बुखार से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। हल्दी वाले दूध में एंटीबायोटिक्स होते हैं जो शरीर के फ्री रेडिकल सेल्स से लड़ने में सक्षम होते हैं।

Exit mobile version