आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको जानकारी देंगे। चिया सीड्स खाने से सेहत को बहुत से लाभ मिलते हैं। इसी संबंध में आज हम स्वास्थ्य की जानकारी देंगे। इनमें विटामिन-बी1, प्रोटीन, फैट, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, जिंक, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। अधिकतर डायटीशियन भी हेल्दी और फिट रहने के लिए चिया सीड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। साथ ही चिया सीड्स में कैल्शियम के साथ-साथ मैग्नीशियम और फॉस्फोरस की मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाती है और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है। चिया सीड्स में टोकोफेरोल, फाइटोस्टेरॉल, कैरोटेनलॉयड और पॉलीफेनोलिक जैसे समतुल्य मात्रा में होते हैं।
🫙🫙आइए जानें इसके फायदें
🥤🥤पानी में भिगाकर खाएं चिया सीड्स
फिट और हेल्दी रहने के लिए आप चिया सीड्स को पानी में भिगोकर खा सकते हैं। इसके लिए रात को सोने से पहले एक चम्मच चिया सीड्स को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट चिया सीड्स को चबाकर खा लें और पानी को पी जाएं। रातभर पानी में भिगोए चिया सीड्स खाने से शरीर डिटॉक्स होता है और कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है।
🍶🍶नींबू पानी के साथ चिया सीड्स
नींबू पानी और चिया सीड्स, दोनों के ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक नींबू का रस मिलाएं। इसमें एक चम्मच चिया सीड्स और एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होगी और कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव होगा। इससे मोटापा भी कम होता है।
🥛🥛दूध में भिगाकर खाएं चिया सीड्स
दूध के साथ चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए रात में एक गिलास दूध में एक चम्मच चिया सीड्स डालकर रख दें। सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। आप चाहें तो दूध और चिया सीड्स को उबालकर भी पी सकते हैं। लेकिन इसे अधिक समय तक न उबालें। अगर आप रोज सुबह दूध में भीगे हुए चिया सीड्स खाएंगे, तो इससे आप दिनभर एनर्जेटिक रहेंगे।
अस्वीकरण: अधिक जानकारी के लिए चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।