Health tips: सर्दियों में सीताफल खाने से सेहत को मिलते हैं कमाल के फायदें, बढ़ती है ब्रेन पावर

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। आज हम बात कर रहे हैं सीताफल की। यह फल‌ हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सर्दियों के समय यह बाजारों में बहुत मात्रा में उपलब्ध होता हैं। इसे शरीफा भी कहा जाता है। ये खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी और पोटेशियम आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सीताफल से शरीर की कमजोरी दूर होती है और पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। सीताफल बच्चों के साथ बुजुर्गों को भी आसानी से खिलाया जा सकता हैं। सीताफल सर्दियों के समय कफ की समस्या को भी आसानी से दूर करता है। सीताफल डायबिटीज के मरीज भी आसानी से खा सकते हैं। इस फल को खाने से ब्रेन पावर बढ़ती है।

आइए जानें इसके फायदें

इम्यूनिटी होती है मजबूत

सर्दियों में पाए जाने वाला सीताफल शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ शरीर को हेल्दी रखने में मदद करेगा। सीताफल में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ शरीर में मौसमी बीमारियों को आसानी से नहीं लगने देता।

आयरन की कमी होगी दूर

आयरन की कमी को पूरा करने के लिए सीतापल का सेवन किया जा सकता है। सीताफल शरीर में आयरन की कमी को पूरा करके कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। सीताफल को कई तरह से खाया जा सकता है। इसे सलाद, स्मूदी और शेक बनाकर भी पीया जा सकता है।

वजन को बढ़ाएं

सीताफल नियमित खाने से शरीर का वजन बढ़ता है। सीताफल खाने से शरीर को इंस्टैंट एनर्जी मिलने के साथ वजन बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप थका हुआ फील कर रहे हैं, तो एक सीताफल जरूर खा कर देखिए। ये शरीर को थकावट को दूर करेगा।

अस्थमा मरीजों के लिए फायदेमंद

सीताफल अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से फेफड़ों की सूजन दूर होने के साथ एलर्जी की समस्या भी कम होती हैं। सीताफल शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करता है। सीताफल में पाए जाने वाला एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण अस्थमा अस्थमा के जोखिम को कम करता हैं।

हार्ट के लिए हेल्दी

सीताफल हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। ये नियमित खाने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। सीताफल में पाए जाने वाला विटामिन-बी6 साथ स्ट्रोक के खतरे को कम करने के साथ इसके सेवन से हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम होता हैं।

कोट- सीताफल सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसको खाने से कई तरह की परेशानियां दूर होती हैं। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो आप चिकित्सक से पूछ कर ही इसका सेवन करें।