Site icon Khabribox

Health tips: प्लास्टिक के बर्तन में खाना खाने से सेहत को होते हैं यह नुकसान, अभी से छोड़े यह आदत

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। अगर आप प्लास्टिक के बर्तनों में खाना खाते हैं। तो आज ही ऐसा करना छोड़ दे। ठंडी चीजों के लिए ठीक है, लेकिन गर्म खाने के प्लास्टिक के प्लेट या बर्तनों का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए हानिकारण होता है। एक रिसर्च में पता चला है कि गर्म चीज को प्लास्टिक प्लेट या डिस्पोजल प्लेट में रखकर खाने से यह हेल्थ के लिए नुकसानदायक होता है। इससे कई बीमारियां शरीर में घर बनाने लगती हैं।

🍭आइए जानें-

🔴अस्थमा-

आमतौर पर प्लास्टिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।प्लास्टिक उत्पादों में पाए जाने वाले फेथलेट रसायनों से अस्थमा का सबसे ज्यादा खतरा होता है। इससे सांस की नली में सूजन का खतरा भी होता है ।

🔵रक्तचाप-

प्लास्टिक के संश्लेषण में बिस्फेनॉल ए (बीपीए) जैसे रसायनों का काफी मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है और यह हमारे द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कई चीजों में होता है। बीपीए के कारण एस्ट्रोजन हार्मोन शरीर के तंत्र को बाधित करता है। इससे उच्च रक्तचाप का खतरा बढ़ सकता है।

🔴 डायबिटिज-

अधिक लचीला बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले रसायनों के कारण शरीर में शुगर लेवल बढ़ जाता है और बाद में इसे संतुलित करने के लिए इंसुलिन का उपयोग किया जाता है। इन सब कारणों से प्लास्टिक के उपोयग से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

🔵कैंसर-

प्लास्टिक के कारण कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी भी हो सकती है । प्लास्टिक को गर्म करने पर रसायनों का रिसाव होता है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक मानी जाती है। इनसे निकलने वाले बिस्फेनॉल ए के कारण कैंसर का खतरा उत्पन्न होता है।

Exit mobile version