Site icon Khabribox

Health tips: अखरोट खाने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदें, जानें लाभ

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। शरीर को स्वस्थ रखने और पोषण देने के लिए प्रतिदिन कुछ मात्रा में ड्राई फ्रूट्स यानी सूखे मेवों व नट्स का सेवन करना चाहिए। जिसमें आज हम अखरोट के बारे में आपको बताएंगे। अखरोट एक नट है। इसे नट्स की श्रेणी में सबसे ऊपर रखा गया है, क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। इसके पेड़ का वैज्ञानिक नाम जुगैलस जीनस है। एक अखरोट के फल में एक ही बीज होता है, जो स्वादिष्ट और कुरकुरा होता है। इसे कई तरह के खाद्य पदार्थ में इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें मुख्य रूप से केक, कुकीज और एनर्जी बार आदि शामिल है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। इससे कई तरह की समस्याओं को दूर रखा जा सकता है।

आइए जानें अखरोट खाने के फायदे-

✅दिनभर में एक मुट्ठी या 4 से 5 अखरोट का सेवन आपके हृदय को तंदुरुस्त रखने के साथ ही, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। अखरोट खाने के 4 घंटे के भीतर ही अपना असर दिखाना शुरु कर देता है।

✅ अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट न केवल आपकी त्वचा को बेहतरीन बनाता है बल्कि आंखों और बालों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाएं जाते हैं जो आपको जवां बनाए रखने के साथ ही सेहत से जुड़े फायदे देते हैं।

✅ मानव मस्तिषक के आकार का यह फल वाकई आपके मस्तिष्क के लिए बेहद फायदेमंद है। मौजूद ओमेगा 3 मस्तिष्क की समस्याओं को दूर कर तनाव कम करने में भी सहायक है। नियमित रूप से अखरोट को अपनी डाइट में शामिल कर आप मस्तिष्क को स्वास्थ बनाए रख सकते हैं।

✅डाइबिटीज के रोगियों के लिए अखरोट एक अचूक दवा है, और उनके लिए भी जो टाइप 2 डाइबिटीज से बचना चाहते हैं। इसमें मौजूद मोनो पॉली असंतृप्त वसा इंसुलिन संवेदनशीलता के लिए बेहतर है।

✅ त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए अखरोट का तेल बेहतरीन उपाय है। संबंधि‍त स्थान पर इसे लगाने से त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। इसके अलावा मुंह में छाले, गले की समस्या या खुजली होने पर भी यह फायदेमंद है।

✅फाइबर से भरपूर अखरोट का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं में फायदेमंद है। यह कब्जियत को समाप्त कर पेट और आंतों की सफाई के लिए भी मददगार साबित होता है। किडनी स्टोन होने की स्थि‍ति में अखरोट का सेवन फायदेमंद है।

✅अखरोट का सेवन हड्डि‍यों के लिए भी कम फायदेमंद नहीं है। यह कैल्शि‍यम का पुन: अवशोषण करने में सहायक है जो हड्ड‍ियों की मजबूती के लिए बेहद आवश्यक पोषक तत्व है।

Exit mobile version