Health tips: नारियल तेल के स्वास्थ्य लाभ, हैरत में डाल देंगे आपको, जानें इसके अनगिनत फायदें

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। नारियल स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए खाने में इसका इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है। इसके अलावा नारियल तेल सिर पर लगाने से भी काफी आराम देता है। नारियल को सूखा खाया जा सकता है, नारियल पानी या नारियल का दूध भी पिया जा सकता है। इतना ही नहीं नारियल का तेल भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। नारियल के तेल का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जा सकता है, इससे खाना बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक बनता है। नारियल का तेल बालों, त्वचा के साथ ही सेहत के लिए भी लाभदायक होता है। आयुर्वेद के अनुसार नारियल के तेल को पित्त प्रकृत्ति के लोगों के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। दरअसल, नारियल के तेल की तासीर ठंडी होती है, जो पित्त को शांत करके शरीर को ठंडक देता है। इसके तेल में खाना बनाया जा सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है। नारियल के तेल में खाना बनाने से यह दिल को स्वस्थ रखता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है और वजन कम करने में मदद करता है और पित्त प्रकृत्ति के लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है।

आइए जानें नारियल तेल के फायदे

नाभि में नारियल तेल लगाने के फायदे

नारियल तेल लगाने से नाभि के जरिए गर्भ में पल रहे शिशु को पोषक तत्व मिलते हैं। दरअसल, नाभि के जरिए अम्बाइलिकल कॉर्ड से बच्चों को सभी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। नाभि में नारियल तेल लगाने से पेट फूलने की समस्या में समाधान मिलता है। नारियल का तेल नाभि में लगाकर रात में सोए। इससे आंखों की सेहत अच्छी बनी रहेगी। आंखें ड्राई नहीं होंगी। मासिक धर्म के दौरान आपको पेट में दर्द, ऐंठन, क्रैम्प की समस्या अधिक हो, तो आप नारियल तेल नाभि में लगाएं। इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो पीरियड्स में होने वाली सभी समस्याओं को कम कर सकता है।

त्वचा व बालों के लिए फायदेमंद

कील मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करें। शोध के मुताबिक नारियल का तेल मुंहासे करने वाले जीवाणु को अच्छे से मारता है। त्वचा के लिए नैचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है नारियल तेल। यह मृत त्वचा को हटाकर रंग निखारता है और त्वचा में नमी बनाए रखता है। नारियल तेल की मदद से स्ट्रेच मार्क्स को भी हटा सकते हैं और होंठ को फटने से भी बचा सकते हैं। त्वचा को सुंदर और कोमल बनाने में नारियल तेल मदद करता है। नारियल तेल में विटामिन ई के गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को कोमल बनाने में मदद करते हैं। त्वचा के अलावा बालों के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है।

वजन कम करने में फायदेमंद

अगर आपको अपना वजन कम करना है, तो नारियल के तेल में बना खाना खा सकते हैं। इसमें अन्य तेलों के मुकाबले कम फैट होता है। इसलिए इसमें पका खाना आपके वजन को नियंत्रित करने में मददगार होता है।

हड्डियां मजबूत बनाए

नारियल का तेल हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी होता है। इस तेल में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो जोड़ों और हड्डियों को मजबूत बनाता है। अगर आप नारियल के तेल में खाना बनाते हैं, तो इससे लंबी उम्र तक आपकी हड्डियां मजबूत बनी रहेंगी।

थायराइड कंट्रोल करे

नारियल के तेल में बना खाना खाने से थायराइड को भी कंट्रोल में रखा जा सकता है। अगर आपको थायराइड है, तो नारियल के तेल में बना खाना ही खाएं। इससे आपको थायराइड को कंट्रोल में रखने में मदद मिलेगी।

पाचन तंत्र को बनाए मजबूत

नारियल के तेल में बना खाना खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है। दरअसल, नारियल का तेल पाचन को आसान बनाता है। इसलिए इसमें बना खाना खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इससे खाना अच्छे से डायजेस्ट होता है और शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं। इससे पाचन तंत्र मजबूत बनता है।