Site icon Khabribox

Health tips: सुबह उठकर आप भी पीते हैं बिना ब्रश किए पानी, तो जान लें यह आपकी सेहत के लिए कितना ठीक है या नहीं

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों और नुकसान के बारे में आपको बताएंगे। बहुत से लोगों का मानना है कि सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर से सारे विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं। इसके अलावा हाइड्रेट रहने के लिए भी पानी पीना बहुत जरूरी है। डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि दिन में 10 से 12 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। वहीं, कुछ लोग का यह भी मानना है कि सुबह बिना ब्रश किए पानी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। क्या सच में बिना ब्रश किए पानी पीना सेहत के लिए लाभकारी है। आइए जानें-

डाइजेशन बेहतर होता है-

सुबह अगर आप ब्रश करने से पहले बांसी मुंह से पानी प‍िएंगे तो आपकी पाचन शक्‍त‍ि बढ़ेगी ज‍िसके फलस्‍वरूप आप जो भी खाएंगे वो आसानी से पच जाएगा। शरीर में गंदगी जमा होने के कारण कई बीमार‍ियां जैसे आलस्‍य आना, प‍िंपल्‍स होना, पेट के रोग, अपच की समस्‍या हो सकती है। अगर आप सुबह ब्रश करने से पहले पानी पीते हैं तो व‍िषैले तत्‍व शरीर के बाहर न‍ि‍कल जाते हैं।

रोग प्रत‍िरोधक क्षमता बढ़ती है-

अगर आप सुबह ब्रश करने से पहले पानी का सेवन करेंगे तो आपकी रोग प्रत‍िरोधक क्षमता बढ़ेगी। अगर आपको खांसी या कोल्‍ड के लक्षण जल्‍दी-जल्‍दी होते हैं तो आपको सुबह पानी का सेवन जरूर करना चाह‍िए। सुबह खाली पेट या ब‍िना ब्रश क‍िए बगैर पानी का सेवन करने से स्‍क‍िन और बाल भी अच्‍छे रहते हैं।

आंतों को करता है साफ-

सुबह पानी पीने से आंतें साफ रहती हैं। वह कब्ज की समस्या नहीं होती। वहीं बांसी मुंह पानी पीने से पाचन शक्ति बढ़ती है। इससे खाना आसानी से पच जाता है।

हाई बीपी और शुगर में होता है फायदेमंद-

हाई बीपी और हाई शुगर में बिना ब्रश किए पानी पीना फायदमेंद होता है। इसी के साथ आप मोटापे जैसी समस्या से भी बचे रह सकते हैं।

स्किन और बालों के लिए होता है फायदेमंद-

अगर आपको जल्दी सर्दी-जुखाम होता है, तो सुबह पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। वहीं सुबह खाली पेट पानी पीने से स्किन और बाल अच्छे रहते हैं।

बैकटीरिया होंगे दूर-

रात को सोते समय आपके मुंह में जर्म्स और बैकटीरिया बढ़ जाते हैं। यदि आप सुबह उठते ही ब्रश करने से पहले पानी पी लेंगे तो आपका मुंह जर्म से मुक्त हो जाएगा। उसके बाद ब्रश करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।

Exit mobile version